फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिवार के लोगों को कमरे बंद कर चोर उठा ले गए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज चौकी अंतर्गत मिर्जा आदमपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर ने एक घर से नकदी और जेवरात उठा ले गए। पीड़ित को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना समय परिवार के लोग सोये थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिर्जा आदमपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव लोचन यादव का मकान एनएच-233 के किनारे स्थित है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे चोर शौचालय की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और वहां से सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हो गए। घर के सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया गया, जिससे पूरा परिवार कमरे में ही कैद हो गया।
इसके बाद चोरों ने घर में रखी आलमारी से 12 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान निकाल लिया। साथ ही घर में रखे दो बक्सों को उठाकर पास ही स्थित सैयद बाबा की मजार के पास ले जाकर ताले तोड़ दिए। बक्सों से चोरों ने एक सोने की सिकड़ी, एक जोड़ी पायल, जमीन से संबंधित मुकदमे के कागजात और कुछ नए कपड़े चुरा लिए।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद जब परिवार के लोग जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित रामचंद्र यादव ने पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी 112 के माध्यम से मिली थी, मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें