फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहीद प्रेम शंकर यादव की स्मृति में संग्रामपुर में बनेगा गेट, लगेगी मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के संग्रामपुर गांव निवासी शहीद प्रेम शंकर यादव की स्मृति में रविवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण एकत्र हुए और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने शहीद प्रेम शंकर यादव के पिता दल सिंगार यादव, पत्नी संगीता यादव, पुत्र आदित्य एवं पुत्री अपर्णा, भाइयों गिरिजा शंकर यादव, जयशंकर यादव और प्रो. विजय शंकर यादव सहित पूरे परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शहीद प्रेम शंकर यादव जैसे सपूतों पर हमें गर्व है। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर हम सभी को गौरवान्वित किया है। उनके नाम पर संग्रामपुर में स्मारक, मूर्ति और गेट की स्थापना हम समाजवादी मिलकर करेंगे। परिवार और गांव के लोग जो तय करेंगे, हम उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कमला कांत राजभर ने अपनी निधि से शहीद के नाम पर गेट निर्माण की घोषणा की, वहीं सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने गांव में शहीद की मूर्ति लगाए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक संग्राम सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष सुबास चंद्र यादव, महाप्रधान संतोष कुमार यादव, विधायक बेचई सरोज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राम अचल यादव और संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें