फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक दिन में दो डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीते दिन दिनों में जिले का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। दिन में हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। पार्कों में बड़े, बुजुर्ग के साथ ही बच्चे भी धूप का आनंद लेने पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन


दिन के साथ ही रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। इससे ठंड में इजाफा होने लगा है। बीते दो दिनों तक सुबह कोहरे का प्रकोप रहा लेकिन मंगलवार को कोहरा नहीं रहा। तापमान गिरने से सुबह, शाम और रात में तो ठंड काफी बढ़ जा रही है। बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे और परेशानी बढ़ गई है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10 पर पहुंच गया। दिन और रात केे तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ जा रहा है। ठंड बढ़ने के कारण घर से निकलते समय लोग गर्म कपड़े पहनकर ही निकल रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए सुबह में लोग धूप का इंतजार कर रहे हैं। नौ बजे के बाद ही अच्छी धूप मिल पा रही है, लेकिन इसका असर शाम चार के बाद खत्म हो जा रहा है लोग फिर अपने घरों में चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

00

दिन- न्यूनतम- अधिकतम तापमान
10 दिसंबर- 09- 25
11 दिसंबर- 09- 26
12 दिसंबर- 09- 23

13 दिसंबर- 08- 24
14 दिसंबर- 09- 25
15 दिसंबर- 09- 24
16 दिसंबर- 10- 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें