नगर से सटे सिधारी थाना क्षेत्र स्थित महावीर घाट पर सोमवार की दोपहर नहाने गए तीन किशोरों में एक किशोर तमसा में डूब गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कहीं पता नहीं चल सका था।
सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी राजेश 12 पुत्र छोटेलाल सोमवार की दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ तमसा नदी में नहाने के लिए गया। वह लोग महावीर घाट पर पहुंचे और कपड़े उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद दो दोस्त तो तैरते हुए दूसरे किनारे पर पहुंच गए लेकिन राजेश नदी में डूब गया। जब वह अपने दोस्तों को नहीं दिखा तो वह शोर मचाना शुरू किए। वहीं मौजूद लोगों ने राजेश की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और राजेश की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर राजेश का कहीं पता नहीं चल सका था।