फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने वृद्धाश्रम में दी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम व निरीक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व डीएलएसए के सचिव अंकित वर्मा ने किया। उनके साथ टीम के सदस्य आशीष कुमार राय, प्रवीण सिंह, अतुल कुमार राय, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद किया और उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, सम्मानपूर्ण जीवन और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वृद्धजन आश्रम में मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट और खुशहाल नजर आए।
वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम पांडेय ने टीम को आज के मेन्यू और भोजन व्यवस्था की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान 14 कर्मचारी एवं 82 वृद्धजन (36 महिला व 46 पुरुष संवासी) उपस्थित पाए गए। सेक्रेटरी अंकित वर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपने वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संवेदनशील रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें