फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 34,027 राशन कार्ड धारकों को समूह सखी से जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
ठेकमा ब्लॉक सभागार बैठक में मौजूद आजीविका मिशन की समूह सखी व पंचायत सहायक। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप विकास खंड के 34,027 राशन कार्ड धारकों को आजीविका मिशन की समूह सखियों से जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक 16,923 राशन कार्ड धारकों को समूह सखियों से जोड़ा जा चुका है।
जबकि शेष 17,104 पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर जोड़ना बाकी है। समूह सखियों को घर-घर संपर्क करके पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा वित्तीय समावेशन एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। एडीओ आरडी राज बहादुर पाल ने भी समूह सखियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में आजीविका मिशन की समूह सखियां तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें