आजमगढ़। इनरव्हील क्लब ने 'ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरों पर स्वस्थ मुस्कान' लाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोलपांडेय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। आयोजन क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल और सचिव वैजयंती साव के नेतृत्व में 'हैप्पी स्कूल' परियोजना के तहत किया गया। डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. सोनम बरनवाल, एसके सिंह ने 50 छात्र-छात्राओं के दांतों का निशुल्क परीक्षण किया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को दांतों को स्वस्थ रखने के आसान तरीके समझाए। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच दंत मंजन और टूथब्रश का वितरण किया। अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य की आदतें डालना जरूरी है। इससे उनका भविष्य स्वस्थ और मुस्कुराता रहेगा। इस दौरान आईएसओ गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमितलता सिंह, समन्वयक प्रिया अग्रवाल और पुष्पा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।