फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दमाद ने खुद को मारी गोली, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना पवई क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर मित्तूपुर में सोमवार सुबह ससुराल आए दामाद ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।घायल की पहचान चंद्रशेखर पांडे (45 वर्ष) पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम मदैनिया, थाना राजे सुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। उनकी शादी 2008 में ग्राम मोहनपुर मित्तूपुर निवासी ज्योति के साथ हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर पांडे 26 अगस्त से अपने ससुराल आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच उनके ससुर धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी बिहार के गया जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी चंद्रशेखर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। परिवारजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चंद्रशेखर पांडेय लगभग 15 दिन से अपने ससुराल में रह रहे थे और जब उनके ससुर धीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी गया जाने की तैयारी कर रहे थे उसी वक्त पूजा घर में जाकर खुद से सर में गोली मार ली। - प्रदीप कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष पवई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें