फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला

Sat, 02 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के स्वागत में गुरुवार की आधी रात से आतिशबाजी की गूंज के बीच जश्न के माहौल शुक्रवार को भी नए साल के पहले दिन बना रहा। नए साल के पहले दिन जनपद कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दोपहर को निकली हल्की धूप ने लोगों को सुखद एहसास कराया।
विज्ञापन



धूप खिलते ही नए साल के स्वागत में चेहरे खिल उठे और हर जुबां पर हैप्पी न्यू इयर गूंज उठा। मोबाइल से एसएमएस कर बधाई का सिलसिला देर रात तक चलता रहा, वहीं घर-घर और होटलों में केक काट कर बधाई का भी दौर देर रात तक जारी रहा।


यही नहीं बुके, गुलाब की कली, ग्रीटिंग कार्ड  के साथ भी बधाई देने वाले कम नहीं रहे। सरकारी दफ्तरों में नए साल का पहला दिन तो बधाई देने में ही गुजर गया। दूर रह रहे घरवालों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों को एसएमएस भेज कर बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन



गुरुवार को नए साल की पूर्व संध्या पर 2016 का स्वागत करने के लिए युवा वर्ग देर रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे। शहर के लगभग हर मोहल्लों में युवा वर्ग जगह-जगह डीजे लगा कर गुरुवार की देर रात तक थिरकते रहे। लगभग हर जगह पार्टियां आयोजित की गई थीं।


रात बारह बजते ही आतिशबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। होटलों और रेस्टोरेंट में भी जश्न का माहौल रहा। होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने गुब्बारे से पूरे हाल को सजाया था। मधुर धुन में बजे रहे नए वर्ष के गीत इसमें चार चांद लगा रहे थे। शुक्रवार को भी नए साल  पर हर तरफ जश्न का माहौल रहा।


अल सुबह बिस्तर से ही मोबाइल पर बधाई भरे संदेश भेजने में हर कोई व्यस्त हो गया था। बाजारों में ही जैसे कोई परिचित मिलता लोग उसे नए साल की बधाई देना नहीं भूल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें