फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के घर में माननीयों में खटास

Fri, 01 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा यादव का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता भले ही साफ हो गया है मगर माननीयों के बीच की खाई अभी पटती नहीं दिख रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे प्रमोद यादव का टिकट कटने और पुन: मीरा यादव को टिकट मिलने से उपजे विवाद ने बीच के फासले को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को नामांकन से पूर्व जिला पंचायत आवास में मंत्री, आयोग के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ताओं की जुटान के दौरान माननीयों के बीच की खटास कार्यकर्ताओं ने भी महसूस की।
विज्ञापन



सपा सुप्रीमो एवं सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के गढ़ में माननीयों के बीच वर्चस्व की जंग काफी दिनों से चल रही है। मगर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन में दूरियां खुलकर सामने आ गई। टिकट कटने और मिलने के बाद एक माननीय के परिवार में महाभारत जैसी स्थिति बन गई है तो दूसरे माननीय भी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।


मीरा यादव के नामांकन के दौरान माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव, वन मंत्री दुर्गा यादव, बेसिक शिक्षा और ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद, विभिन्न आयोगों के पांचों पदाधिकारी, विधायकगण सहित अन्य कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर मौजूद रहे।
विज्ञापन



एक तरफ कैबिनेट मंत्री बलराम यादव तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद जबकि बीच की कुर्सी पर राज्यमंत्री वसीम अहमद बैठे नजर आए। रणनीति को लेकर सपाजन मीरा यादव की जीत को लेकर पहले से ही आश्वस्त नजर आए। विधायक और मंत्रियों के बीच बतकही का दौर चलता रहा मगर दुर्गा यादव और बलराम यादव अंत तक असहज महसूस करते दिखे।


बीच में बैठे वसीम अहमद कभी बलराम यादव तो कभी दुर्गा यादव से बातचीत करके माहौल को मोड़ते नजर आए। दोनों मंत्रियों के अलावा अन्य लोग भी बीच बीच में ठहाके लगाते रहे मगर माननीयों के चेहरे पर बनावटी हंसी साफ झलकती दिखी।


मीरा यादव को टिकट दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सपा के बुजुर्ग विधायक आलम बदी आजमी तल्खी को दूर करने में पीछे नहीं रहे। मौके की तलाश में जुटे विधायक आलम बदी बलराम यादव को खड़े होकर काफी परोसते नजर आए। वहीं एक्सईएन के तबादले को लेकर राज्यमंत्री और विधायक आलम बदी के बीच भी मनमुटाव झलकता रहा।


वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव कहते हैं कि सपा एक बड़ी पार्टी है। मनमुटाव होता है और
वह दूर भी हो जाता है। जिसे जहां कुर्सी मिली वह बैठ गया। संगठन और दोनों मंत्रियों के बीच अच्छे संबंध हैं। इसकी गवाही मीरा यादव का निर्विरोध अध्यक्ष बनना दे
विज्ञापन

रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें