फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

Tue, 24 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार की सुबह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहें, एक युवक को निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मेहनगर ने पकड़ा।
विज्ञापन


साथ ही युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

मालूम हो कि 19 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में अभी तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया था। जबकि अंदर ही अंदर खुलकर नकल कराई जा रही है।

जिला प्रशासन को सोमवार को उस समय झटका लगा जब मेहनगर तहसील क्षेत्र में मौजूद एक विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा देते युवक पकड़ा गया।
विज्ञापन


सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान गठित सचल दस्ता और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा सुबह की पाली में निरीक्षण करते हुए रामकृष्ण इंटर कालेज गोपालपुर पहुंचे। परीक्षार्थी को शक के आधार चेक किया तो पता चला कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है।

युवक को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजा राम पटेल ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम बाबर अली पुत्र नन्हू है।

पुलिस की मानें तो वह स्व. देवनाथ यादव किसान इंटर कालेज जामुडीह रामपुर का विद्यार्थी है। वह तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी दीपक गोंड पुत्र राममूरत गाेंड के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।


यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया। दोनों विषय विशेषज्ञ थे। 

यूपी बोर्ड परीक्षा को सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में गठित छह सचल दस्तो में से चतुर्थ दस्ते के प्रभारी बीके सिंह सोमवार को केंद्राें का निरीक्षण करने के लिए निकले थे।

इस दौरान उनकी टीम शेख रहमत इंटर कालेज रानी की सराय, अमर शहीद इंटर कालेज ईश्वरपुर, प्राणपति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया, रत्ती देवी इंटर कालेज शुम्हाडीह पवई का निरीक्षण किए।

निरीक्षण के दौरान रत्ती देवी इंटर कालेज शुम्हाडीह पवई के कक्ष निरीक्षक के रुप में तैनात पूजा सिंह और देवेंद्र सिंह विषय विशेषज्ञ के रूप में ड्यूटी करते मिले।  सचल दल प्रभारी ने दोनों अध्यापकों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें