फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलस्तर घटने-बढ़ने से देवारा के नौ गांवों में कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा गांव के पास उफनती सरयू की लहरें। संवाद
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से देवारा के तटवर्ती नौ गांवों में कटान का खतरा गहराने लगा है। सहबदिया, बगहवा, झगरहवा और उर्दिहा गांव के पास नदी का तेज बहाव देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से गैबियन (जालीदार पत्थर संरचना) डालकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा कार्यों से कटान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों ने स्थायी और वैज्ञानिक तरीके से तटबंध मजबूत करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ते ही सगड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव चक्की, देवारा खास राजा तथा उसके 26 मजरे, बांका, बूढ़न पट्टी, मानिकपुर, हाजीपुर और शाहडीह सबसे पहले प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

सरयू की कटान की जद में गांव
सहबदिया, परसिया, गांगेपुर, मठिया, हाजीपुर, चक्की, देवारा खास राजा, अचल नगर, उर्दिया।
बदरहुआ नाले पर 14 तो डिघिया नाले पर 10 सेमी घटा जलस्तर
लाटघाट। गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से 88,721 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। हालांकि, रविवार से जलस्तर घटने लगा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बदरहुआ नाले पर रविवार की शाम चार बजे जलस्तर 69.76 मीटर था, जो सोमवार को 14 सेमी घटकर 69.62 मीटर पहुंच गया। यहां खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। डिघिया नाले पर 68.80 मीटर से 10 सेमी घटकर 68.70 मीटर जलस्तर पहुंच गया है, यहां खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। दोनों जगहों पर नदी के घटते जलस्तर से देवारा के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें