अपनी बेटी को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाती पूजा सिंह। श्रोत-स्वयं
आजमगढ़। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान के तहत सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जागरूकता अभियान का पहला दिन सफलतापूर्वक रहा। अभियान में वाराणसी के चार डिग्री कॉलेजों की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। सेमिनार की तिथियां भी तय की गईं। अभियान का संचालन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के डॉ. विपिन यादव और पूजा सिंह के संरक्षण में हो रहा है। पूर्वांचल संयोजक पूजा सिंह ने बताया कि महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने 17 साल की बेटी अविका को बलरामपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाया। जिला संयोजक डॉ. विपिन यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में स्कूल-कॉलेजों में बड़े स्तर पर सेमिनार और निशुल्क जांच शिविर लगेंगे। यह अभियान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।