फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप ने दी गलन से राहत

Thu, 15 Dec 2016 11:38 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
अलाव के पास बैठी महिलाएं और बच - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
जनपदवासियों को गुरुवार को जहां खिली धूप मिली तो वहीं लगातार बढ़ रही गलन से कुछ राहत भी मिली। हालांकि सुबह लोग कोहरे से दो चार हुए। वहीं स्कूली बच्चे भी सुबह ठिठुरते हुए पहुंचे। रोज की अपेक्षा गुरुवार को और घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह आठ बजे तक लगभग पांच मीटर की कोई वस्तु भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। कोहरे के साथ गलन भी थी लेकिन यह गलन बुधवार की अपेक्षा कुछ कम थी। गलन और कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचना पड़ा। वहीं नगर क्षेत्र स्थित बहुत विद्यालयों में अभी तक समय परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाईट जलाकर चलने को विवश हुए। सुबह 10 बजे के बाद चटक धूप से लोगों ने गलन से राहत महसूस की। लेकिन शाम होते ही गलन में इजाफा हुआ और कोहरे ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए। रात नौ बजते-बजते कोहरा घना हो गया। गलन और कोहरे के कारण लोग घरों में जा दुबके। देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें