फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जले मोटर को बदले जाने की मांग को लेकर सोमवार को सूरज टाकीज के सामने स्थित कुष्ठ बस्ती के लोगों ने नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईओ नगरपालिका ने तत्काल बस्ती में दो टैंकर की व्यवस्था कराने के साथ शाम तक जले मोटर को ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस पर बस्ती के लोग माने और वहां से चले गए। सूरज टाकीज के सामने स्थित बस्ती में नगरपालिका की ओर से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टंकी बनवाई गई है। टंकी में लगा मोटर 25 दिनों से जला पड़ा है। बस्ती के लोगों ने नगरपालिका से इसकी की।



कर्मचारी आए और मोटर रिपेयरिंग के नाम खोलकर लेकर चले गए लेकिन आज तक मोटर नहीं लगाया। इसका परिणाम यह है कि बस्ती में स्थित सरकारी हैंडपंप पानी के लिए आए दिन लोगों के बीच नोकझोंक हो रही है।
विज्ञापन



नगरपालिका की उदासीनता से नाराज बस्ती के लोग आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आलोक त्रिपाठी और नगर संयोजक तेज बहादुर यादव के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।


लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, वे यहां से नहीं जाएंगे। इस दौरान वहां पहुंचे ईओ नगरपालिका ने लोगों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस पर लोग माने। प्रदर्शन के दौरान लल्लन, प्रशांत राय, आरिफ, तेजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें