फास्ट फूड का बढ़ता चलन बच्चों और युवाओं की सेहत पर भारी पड़ रहा है। पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, मोमोज और अन्य स्वाद वाले जंक फूड का लगातार सेवन करने से मोटापा, पेट संबंधी दिक्कतों के साथ फैटी लिवर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. सतीशचंद कन्नौजिया ने बताया कि जनरल फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 30 मरीजों में फैटी लिवर की समस्या मिल रही है।
चिकित्सकों के अनुसार अनियमित खानपान, अधिक तेल-मसाले वाले भोजन, जंक फूड और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण होते हैं। मरीजों को दवाओं के साथ खानपान और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी जा रही है।
00
डॉक्टर के सुझाव-
जंक फूड और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
भोजन में हरी सब्जियां, दाल, सलाद को शामिल करें।
पैकेटबंद खाद्य पदार्थ और अधिक मीठे पेय से दूरी बनाएं।
प्रतिदिन 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम की आदत डालें।
बच्चों को पौष्टिक आहार और घर का बना भोजन दें।
समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।