डेंटल कॉलेज इटौरा, चंडेश्वर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर का निरीक्षण करते ग्रुप कैप्टन। स्
99 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से डेंटल कॉलेज इटौरा, चंडेश्वर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर के नौवें दिन मंगलवार को वाराणसी ‘ बी ’ ग्रुप एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार ने निरीक्षण किया।
उन्होंने कैंप के कोत, कार्यालय, स्टोर, प्रशिक्षण क्षेत्र, फायरिंग एरिया, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता और अभिलेखों का अवलोकन किया। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने स्टाफ के कार्यों की सराहना की और आवश्यक सुझाव दिए।
ग्रुप कैप्टन ने कहा कि यह शिविर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित कैडेटों की तैयारी का महत्वपूर्ण चरण है। यहां कैडेटों को प्रशिक्षण देकर आरडीसी के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), चैट जीपीटी, क्लाउड और जेमिनी जैसे सॉफ्टवेयर का सकारात्मक इस्तेमाल युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता और करियर निर्माण में भी सहायक हो सकता है।
औपचारिक शिक्षा के साथ एआई का उपयोग जीवन को बेहतर बनाने में उपयोगी है, लेकिन युवाओं को इसके नकारात्मक पक्षों को समझकर उनसे बचना भी जरूरी है। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी सिंह, एनसीसी अधिकारी, पीआई स्टाफ और कैडेट मौजूद रहे।