आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कालीमठ मंदिर से बिजली के खंभे चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पलिया आईटीआई के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीन बाल अपचारियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। चोरी की गई 1840 रुपये की नकदी और एक लोहे का खंभा भी बरामद किया गया। सरैया खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कालीमठ मंदिर परिसर से पिछले 4-5 दिनों में छह बिजली के खंभे चोरी हो गए। उन्हें जानकारी मिली कि भटपुरवा गांव में संत राम के घर एक खंभा रखा है, जो मंदिर का ही था। संत राम ने पूछताछ में संदीप बिंद और तीन अन्य लोगों के नाम बताए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी की टीम ने पलिया आईटीआई के पास से संदीप बिंद को गिरफ्तार कर लिया। तीन बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया। संवाद