आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज ग्राउंड से मंगलवार को दिन में शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर थाने चली गई। मामला नियुक्ति के नाम पर पैसा लिए जाने से संबंधित बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त व्यक्ति को कोतवाली लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।
महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में नियुक्ति होनी है। अभी नियुक्ति नहीं हो रही है लेकिन नौकरी दिलाने के नाम पर दलालों सक्रियता बढ़ गई है। ऐसा ही कोई दलाल कई लोगों से विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ले लिया। वर्तमान में विश्वविद्यालय का संचालन डीएवी पीजी कालेज परिसर में हो रहा है। ऐसे में मंगलवार को उक्त दलाल डीएवी कालेज मैदान पर मौजूद था और कुछ युवा उसे घेरे हुए थे जो संभवत: नौकरी पाने की लालच में उसे पैसा दिए हुए थे। परिसर में कहासुनी हो रही थी। मामला विश्वविद्यालय प्रशासन के पास तक पहुंचा तो सूचना पुलिस को दे दी गई।इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उक्त दलाल को पकड़ कर शहर कोतवाली लेकर चली गई। इस बाबत पूछताछ करने पर शहर कोतवाली पुलिस से लेकर सीओ सिटी तक अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।