फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर के घर तक नहीं बनी पक्की सड़क

विज्ञापन
ऋषभ सिंह, हाई स्कूल में प्रदेश टॉपर छठवां स्थान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉपर रहे छात्रों के घर तक गौरव पथ (पक्की सड़क) बनाने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन इस पर अमल अब तक नहीं हो पाया। लापरवाही का आलम यह है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की वर्ष 2019-20 की परीक्षा में प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त करने वाले ऋषभ सिंह के घर तक पक्की सड़क अब तक नहीं बनाई जा सकी है। अब ऋषभ के पिता राजेश सिंह पक्की सड़क बनाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर रहे विद्यार्थियों के घर तक पक्की सड़क बनाने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा के प्रति विभागीय अधिकारी ही उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इसको इस रूप में भी समझा जा सकता है कि वर्ष 2019-20 बूढ़नपुर तहसील के छीड़ी गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र ऋषभ सिंह ने रामरूप मेमोरियल इंटर कालेज में पढ़ाई के दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश सरकार की घोषणा पर अगर अमल किया जाता तो ऋषभ के घर तक पक्की सड़क बन जाती, लेकिन यह कार्य अब तक नहीं हो पाया है। यहीं नहीं, लोक निर्माण विभाग ने ऋषभ के घर तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को आरसीसी दिखाकर पक्की सड़क बनाने से पल्ला भी झाड़ लिया है। उधर, ऋषभ के पिता क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। राजेश का कहना है कि उनके घर तक पहले पिच रोड थी। बाद में इससे आरसीसी किया गया। हालांकि आरसीसी रोड भी कुछ दूरी तक जाकर खत्म हो जाती है। वहां से करीब 200 मीटर दूर उनका घर है। जहां पर खड़ंजा बिछा है। यह भी क्षतिग्रस्त है। इसके चलते खासतौर से बारिश होने पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पक्की सड़क बनाने के लिए ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है।
मुख्यमंत्री की तरफ से टॉपरों के घर तक पक्की सड़क बनाने की घोषणा की गई थी। परंतु पक्की सड़क आज तक नहीं बनी। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। बारिश होने पर आवागमन में दिक्कत होती है। - ऋषभ सिंह।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अवर अभियंता ने ऋषभ के घर तक सर्वे किया था। पिच रोड से उनके घर तक आरसीसी है। इसलिए उस सड़क को नहीं बनाया जाएगा। यदि सड़क लोक निर्माण विभाग की है और जर्जर हाल में होगी तो उसे ठीक कराया जाएगा। इसे एक बार फिर दिखवाएंगे। - विजय तिवारी, अवर अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, आजमगढ़।

बुढ़नपुर छीड़ी गोपाल में यूपी बोर्ड के प्रदेश टॉपर छठवां स्थान ऋषभ सिंह के घर तक जाने वाले जर्जर ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें