फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के साथ लोन का पांच प्रतिशत ब्याज भी देगा कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खाद, बीज, दवा आदि के लिए किसानों को कई दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता है। अब कृषि विभाग किसानों को इस परेशानी से निजात दिलाने की तैयारी कर रहा है। विभाग की तरफ से एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप योजना शुरू की जा रही है। इस तहत अगर आपने 3.50 लाख रुपये लोन लिया है तो कृषि विभाग उसके ब्याज का पांच प्रतिशत धनराशि का भुगतान करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी उप कृषि निदेशक डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब किसानों को कृषि संबंधी जरूरी सामानों के लिए दुकान-दुकान नहीं भटकना पड़ेगा। बहुत जल्द ही उन्हें एक ही छत के नीचे कृषि संबंधी सारे सामान मिल जाया करेंगे। कृषि विभाग की मदद से जिले में वर्ष 2020-21 में 30 एग्री जंक्शन खोले जाएंगे, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कृषि में स्नातक अथवा परास्नातक बेरोजगार युवाओं को विभाग द्वारा संचालित एग्री जंक्शन ‘वन स्टॉप शॉप’ योजना के तहत चयनित कर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता से संबंधित 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड से एक या दो लाभार्थियों का चयन किया जाना है। चयन समिति द्वारा चयन किए जाने के बाद आवेदकों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के ऋण संबंधी आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजा जाएगा। उद्यमी को इस योजना के तहत 3.50 लाख रुपये तक लोन दिलाया जाएगा। इसके ब्याज की धनराशि का पांच प्रतिशत विभाग स्वयं भुगतान करेगा। यही नहीं, विभाग एक वर्ष तक उसे गोदाम का किराया भी एक हजार रुपये की दर से देगा।
लाइसेंस फीस पर भी अनुदान प्रस्तावित
आजमगढ़। इस योजना के तहत उद्यमी को कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वन स्टाप सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। इस लाइसेंस की फीस 42000 रुपये निर्धारित है। लेकिन यह फीस उद्यमी को अनुदान के रूप में दी जाएगी। इस तरह से उद्यमी को लाइसेंस की फीस भी नहीं जमा करनी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। साथ ही किसानों को कृषि संबंधी सामानों के लिए दर-दर न भटकना पड़े, इसलिए भी किया गया है। इच्छुक उद्यमी 22 फरवरी की शाम पांच बजे तक कार्यालय में नि:शुल्क आवेदन जमा कर सकते हैं। - डा. उमेश कुमार गुप्ता, प्रभारी उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें