फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री का आदेश बेअसर, रोडवेज अधिकारियों की मनमानी से नहीं सुधर रही व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज अधिकारियों की मनमानी ऐसी कि वह परिवहन मंत्री के आदेशों को भी दरकिनार कर व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं कर रहे हैं। जबकि तीन दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज पर मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं रोडवेज के आसपास से हो रही डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बावजूद इसके अभी तक रोडवेज की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। सब कुछ पहले जैसा ही है। यूरिनल गंदगी से अटा पड़ा है। पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था ध्वस्त है। जिससे यहां आए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजमगढ़ रोडवेज का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें रोडवेज पर कई खामियां मिली। रोडवेज परिसर में बने शौचालय, यूरिनल गंदगी से पटा पड़ा था। बदबू उठ रहा था। वहां लघुशंका कराना तो दूर उधर से गुजरना भी मुश्किल है। पानी की भी व्यवस्था ध्वस्त मिली। उन्होंने रोडवेज के आरएम वीके सिंह को सुधार करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि अब आने पर यही हाल मिला तो संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। उनके निरीक्षण के तीन दिन बीत गए लेकिन रोडवेज पर एक भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
अमर उजाला ने मंगलवार को इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। रोडवेज के बाइपास रोड से जैसे ही आप अंदर प्रवेश करेंगे तो वहां बना यूरिनल गंदगी से पटा पड़ा है। उसके थोड़ी और आगे बढ़ेंगे तो वहां का भी वहीं हाल है। हम सीधे कह सकते हैं कि रोडवेज परिसर में तीनों तरफ बने यूरिनल पूरी तरह से गंदा है। यही हाल शौचालयों का है, यहां आए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ यात्री तो बाहर निकल कर कुछ पैसे खर्च कर शौच करने के लिए सामुदायिक शौचालयों में जाते हैं। इतना ही नहीं रोडवेज पर पानी की व्यवस्था भी ध्वस्त है। यहां लगा वाटर वेडिंग मशीन बंद पड़ा रहता है। पानी के लिए टोटी तो लगे हैं लेकिन सूरज की तपिश से पानी गर्म हो जा रहा है जो पीने योग्य नहीं है। ऐसे में लोग पैसे खर्च कर बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। एआरएम एसडी राम ने बताया कि शौचालय को साफ कराया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था में दो दिन के अंदर सुधार होगा। वाटर वेडिंग मशीन बन रही है। जहां तक रही बात डग्गामार बसों की तो अब नहीं लग रही है। बार-बार कर्मचारियों को तिराहे पर देखने के लिए भेजा जा रहा है। यदि पकड़ी गईं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें