फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बोआई के बाद अंकुरित नहीं हुए कृषि विभाग से मिले सरसों के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कृषि बीज भंडार कोयलसा से किसानों को मिले सरसो का बीज बोआई के बाद अंकुरित नहीं हुआ। किसान दोबारा बाजार से सरसों बीज खरीदकर खेतों में बोआई कर रहे हैं। तिलहनी फसल को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को निशुल्क सरसों का बीज अपने बीज गोदामों से देती है। एक मिनीकिट में दो किलो सरसों का बीज आता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी इसे प्रमाणित और उन्नतशील बीज बताते हैं। 15 दिन पूर्व कोयलसा ब्लॉक के किसानों को सरसों का बीज दिया गया था। किसान अपने- अपने खेतों में बोआई भी किए। बोआई के बाद कई किसानों के खेतों में बीज अंकुरित नहीं हुआ। जलालपुर महावल पट्टी के किसान महावीर वर्मा, अच्छेलाल वर्मा, चंद्रेश वर्मा, शेरवा के किसान सुरेंद्र सिंह, मिझूरी के किसान प्रमोद आदि ने बताया कि विभाग प्रमाणित बीज बताकर दिया था। हम लोग रुपये खर्च कर अपने- अपने खेतों में बोआई किए लेकिन 10- 12 दिन बाद भी खेत में बीज अंकुरित नहीं हुआ। इसके बाद बाजार से दूसरा सरसो का बीज खरीद बोआई कर रहे हैं।
इस संबंध में एडीओ कृषि कोयलसा बालेश्वर राय ने कहा कि किसानों को अच्छी प्रजाति का बीज दिया गया था लेकिन बोआई के बाद बीज अंकुरित क्यों नहीं हुए इसकी शिकायत नहीं आई है। अगर काई किसान शिकायत करता है तो मौके पर जाकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें