फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीपीपी मॉडल पर बनेगा नगर पालिका का नया कार्यालय

विज्ञापन
नगर पालिका आजमगढ़ का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका के जर्जर हो चुके कार्यालय की जगह अब पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर पालिका प्रशासन नया कार्यालय बनाने की योजना बना रहा है। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ईओ ने आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर प्रस्तावित भवन का मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया। नगर पालिका कार्यालय का भवन काफी पुराना हो चुका है और अब जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।
अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि भवन की स्थिति को देखते हुए फिलहाल मरम्मत और रंगरोगन कराकर काम चलाया जा रहा है। नए भवन में नगर पालिका कार्यालय के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह रखी जाएगी, जिससे पालिका को स्थायी आय का नया स्रोत मिल सके।
विज्ञापन

कार्यालय भवन का निर्माण वर्तमान नगर पालिका कार्यालय परिसर के पास ही कराया जाएगा। योजना के अनुसार भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग और दुकानें बनाई जाएंगी। प्रथम तल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा।
वहीं दूसरे तल पर नगर पालिका का कार्यालय बनाया जाएगा। कार्यालय के साथ बैठक हॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी होंगी। भवन को इस तरह तैयार करने की योजना है कि कार्यालय के लिए जरूरी सुविधाओं के साथ व्यावसायिक उपयोग की जगह भी उपलब्ध हो सके।
इससे एक तरफ कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बेहतर कार्यालय उपलब्ध होगा वहीं दूसरी ओर दुकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पालिका की आय भी बढ़ेगी।
000 वर्जन
पीपीपी मॉडल के तहत भवन निर्माण होने से नगर पालिका पर पूरा आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। व्यावसायिक हिस्से से होने वाली आय को नगर पालिका के लिए राजस्व के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना है। आर्किटेक्ट को बुलाकर प्रस्तावित भवन का मॉडल तैयार करने को कहा गया है। मॉडल तैयार होने के बाद उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें