फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, शिक्षकों की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की दोपहर के बाद हजारों की संख्या में शिक्षक कुंवर सिंह उद्यान में जमा हुए, जहां से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार हम लोगों को ऑनलाइन हाजिरी के लिए बाध्य कर रही है, निश्चित रूप से वह दुखद है। यही कारण है कि हम लोग अपनी बात को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि यदि हमारी समस्याओं का समाधान सरकार कर दे तो हम ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में नहीं है। इस प्रदर्शन में पांच हजार से अधिक शिक्षक उपस्थित होकर ऑनलाइन अटेंडेंस का बहिष्कार किए। शिक्षकों ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि हमें 30 ईएन दिया जाए और 15 हाफ सीएल दिया जाए। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए। सरकार हमारी चारों मांगों को पूरा कर दे, हम ऑनलाइन हाजिरी के लिए तैयार हो जाएंगे। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा। पठन-पाठन के साथ ही हम अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर हम लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें