फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटों के इंतजार में मां के शव का नहीं हो सका अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा बेनी गांव में बेटे के इंतजार में एक वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार दूसरे दिन सोमवार को भी नहीं हो सका। वहीं, घर पर मौजूद लोग शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अड़े थे, लेकिन डीएम ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शौचालय निर्माण के विवाद को लेकर हुई हाथापाई के दाैरान वृद्ध महिला को चोट लगने से उनकी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा बेनी गांव निवासी अमारी देवी पत्नी राम प्रसाद घर के पास शौचालय का निर्माण करा रही थी।
बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण किया जा हरा था। निर्माण को लेकर पड़ोस के अनिल पांडेय से विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई इस बीच महिला को धक्का लग गया। महिला जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोग महिला को जिला अस्पताल ले आए जहां महिला की मौत हो गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे लेकिन डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

कारण कि डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम के समय वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि मृतका के दो पुत्र हैं।
एक पुत्र मुंबई में और दूसरा दुबई में रहता है। दोनों के आने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें