फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, दिन में मिली हल्की राहत

विज्ञापन
एनएच-31 पर कोहरा के चलते दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य का जाता ट्रक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। मौसम में लगातार आ रहे बदलाव के बीच मंगलवार की सुबह कोहरा छाने से ठंड में इजाफा हो गया। जिससे वाहन लाइट जलाकर चले। पछुआ हवा चलने से पूरे सिहरन बनी रही। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि सर्द हवाओं की रफ्तार और तेज होगी। इससे ठंड में इजाफा होगा। कोहरा भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान अधिकतम 22.5 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा है। सुबह कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। शहर क्षेत्र में कम था लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर धीमी गति से लाइट जलाकर चलते रहे। पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा।
विज्ञापन

इससे सूर्य की किरणें काफी कमजोर थी। दृश्यता कम रहने से लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें