फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नशेड़ी ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर चट्टी पर सोमवार शाम नशे में धुत विशाल राजभर ने जनरल स्टोर दुकानदार पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने दुकानदार गुलशन साहनी (32 वर्ष) के कमर के नीचे नितंब और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में घायल दुकानदार को सीयर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना के बाद हमलावर खून से सनी कैंची लहराता रहा, जिससे चट्टी पर दहशत फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ कैंची छीनकर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विशाल राजभर निवासी बरतर हल्दीरामपुर के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने का आरोपी है। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें