फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विधायक ने मृतक के परिजन को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
14 जहानागंज के बस्ती गांव में मृतिका के पति जोखन लाल को चेक देते हुए विधायक अखिलेश यादव। संवाद
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से एक दिन पूर्व एक महिला की मौत गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव जहानागंज क्षेत्र के बस्ती गांव लाया गया तो मुबारकपुर के विधायक अखिलेश यादव वहां पहुंचे, और परिजन को सांत्वना देते हुए एक लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया चट्टी पर मंगलवार को परिवहन निगम की बस की चपेट में आकर लालमुन्नी की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था।
इसी दौरान उधर से सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घोसी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह की तेरहवी में शामिल होने के लिए दादनपुर अहिरौली में जा रहे थे।
विज्ञापन

जाम में वह फंस गए, इसके बाद वह गाड़ी से उतर कर घटना स्थल पर पहुंचे और मृतका के परिवार को मौके पर ही एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा एक लाख रुपये का चेक देने का भी वादा था।
पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव मृतका के घर पहुंचे और परिवार को एक लाख रुपये का चेक दिया। विधायक ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपा उसे मैंने पूरा किया। इस मौके पर बहादुर यादव, चंदन, पप्पू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें