फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन की पूजा कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Sat, 14 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को बहनों ने भैय्या दूज का पर्व धूमधाम से मनाया। भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए बहनों ने व्रत रखा। घरों में कई तरह के पकवान बनाए। हर मुहल्लों में महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा की। भैयादूज पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह दिखा। भगवान गोवर्धन को चढ़ाने के लिए बाजार में लाई और विशेष रूप से चीनी के बने मटके, हाथी, घोड़ा अदि मिठाइयों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन


व्रत रहकर बहनों ने गोवर्धन पूजा के लिए भोर में ही गोबर एकत्र करने में जुट गई थीं। घरों में कई तरह के पकवान बनाए। नगर के एलवल, रैदोपुर, मातवरगंज, सिविल लाइंस, फराश टोला, अनंतपुरा, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, बदरका, सिधारी सहित सभी मुहल्लों में गोबर से विशेष स्थान पर पोताई की और गोबर से ही गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई। पूजा स्थल पर जुटी बहनों ने गोवर्धन पूजा की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैय्या दूज का पर्व मनाया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार, अंबारी, दीदारगंज, पल्थी, पुष्पनगर, कुशलगांव, माहुल, बिलारमऊ, खांजहांपुर, पलिया आदि स्थानों पर बहनो ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत रखा।

इस दौरान व्रत और पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत तथा अन्नपूर्णा की महिमा की कथा बहनों ने सुनी। दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान द्वारा गोवर्धन को धारण किए जाने से इस पर्व का महत्व बढ़ जाता है। मालटारी संवाददाता के अनुसार, सगड़ी तहसील के अंडाखोर, मदनापार और कोठिया में मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थापित मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा का दर्शन और पूजन कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना। मदनापार और कोठिया में आयोजित बिरहा दंगल में गायकों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें