फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अहिल्याबाई का जीवन सनातन धर्म और सामाजिक न्याय का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। ठेकमा ब्लॉक परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके सनातन धर्म और सामाजिक कल्याण के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को बताया गया कि अहिल्याबाई होल्कर ने मुगल काल में खंडित हुए भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों और मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।
विशेष रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी को स्वर्णमंडित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके शासनकाल में जनता सुखी और समृद्ध थी, जिसके कारण उन्हें पुण्यश्लोक लोकमाता कहा जाता है। उन्होंने मंदिरों, बावड़ियों, घाटों, विद्वानों के लिए अध्ययन केंद्रों और अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों के निर्माण में भी योगदान दिया। उनकी निष्पक्ष न्याय व्यवस्था ने उन्हें सनातन धर्म की वीरांगना के रूप में अमर कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सनातन धर्म और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जिसका ऋण देश हमेशा याद रखेगा। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पीएससी अध्यक्ष चंदेश्वर राय, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, वर्धा मंडल अध्यक्ष शरद राय, प्रमोद राय, सुनील सिंह, नवीन राय, रमेश चंद्र, सुरेश सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें