फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर था घुटना, फंदे पर लटक रही थी बॉडी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सिवान में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहरे लटका मिला। युवक का घुटना जमीन पर था और गला रस्सी के सहारे पेड़ से लटक रहा था। मृतक एक दिन पूर्व से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। ग्रामीणों के अनुसार हत्या कर शव को फंदे पर टांगा गया है, ताकि इसे आत्महत्या घोषित किया जा सके। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरईपुर गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश यादव पुत्र दयाराम यादव शनिवार की शाम घर से बाइक से निकला था और फिर घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। मोबाइल पर कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के सिवान में पोखरी के किनारे स्थित आम के पेड़ से उमेश का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। गला फंदे में फंसा हुआ था और घुटना जमीन पर था। जिसे देख कर ग्रामीण हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका जता रहे थे। जानकारी पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घर का चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी होने पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। मृतक रोजीरोटी के लिए मुम्बई रहता था और जनवरी माह में बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। तभी से वह घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें