फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा...

विज्ञापन
शहर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में नृत्य करती युवतियां। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान ने शहर के सिधारी स्थित एक होटल में शनिवार की देर शाम नारी शक्ति डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। देर शाम हुए इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन मिश्रा और अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने किया। इस दौरान माता रानी की आरती और नव दुर्गा का पूजन वैदिक रीति से किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में नव दुर्गा के रूप में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू उपाध्याय और संचालन अंशु अस्थाना व प्रत्यक्षा तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। माता रानी के भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य देर रात तक चलता रहा, जिसमें सभी नारी शक्तियां झूमती रहीं। संस्था की कुंवारी सदस्यों ने ''''लहर-लहर लहराता लाली चुनरिया'''' गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य सदस्यों ने ''''ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आवा'''' गीत पर नृत्य कर लोगों को झूमने पर विवश किया। संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने बताया कि संस्था 17 वर्षों से यह महोत्सव आयोजित कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में नव दुर्गा पूजन, डांडिया समूह नृत्य, डांडिया नृत्य प्रतियोगिता और डांडिया रूप सज्जा प्रतियोगिता शामिल रहे। महोत्सव में आए सभी अतिथियों का सम्मान अध्यक्ष मंजू उपाध्याय और सचिव पूनम तिवारी ने मांग टीका पहनाकर किया। निर्णायक मंडल में गरिमा अस्थाना, श्रेया चित्रांशी और तेजस्विनी बरनवाल शामिल थीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मालती मिश्रा, विजय लक्ष्मी पांडेय, आईएमए अध्यक्ष रजनी त्रिपाठी, शिप्रा सिंह, प्रतिमा सिंह, मधु सिंह, दीपा गुप्ता, परम जायसवाल, स्मारिका, अंकिता, अनामिका सिंह, सुनीता सिंह, नम्रता त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें