फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई चौकी प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इनमें कई चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्थानांतरण के तहत उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल चौकी से लौहरा चौकी प्रभारी, अतरौलिया बनाया गया है। मुरारी मिश्र को मूसेपुर चौकी से थाना अहरौला भेजा गया है।
अक्षय प्रताप सिंह को सिंहपुर चौकी से मूसेपुर चौकी प्रभारी, सिधारी की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज कुमार शुक्ला को सठियांव चौकी से एलवल चौकी प्रभारी, कोतवाली बनाया गया है।
विज्ञापन

अमित कुमार तिवारी को इमिलिया चौकी से रसीदगंज चौकी प्रभारी, निजामाबाद, सूरज तिवारी को पकड़ी चौकी से इमिलिया चौकी प्रभारी, जीयनपुर और जाफर खां को लाटघाट चौकी से पकड़ी चौकी प्रभारी, तरवां भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता को बड़सरा खालसा चौकी से सिंहपुर चौकी प्रभारी, मेहनगर बनाया गया है। वहीं, सुभाष तिवारी को महुला चौकी से थाना फूलपुर, राज नारायण पांडेय को रसीदगंज चौकी से महुला चौकी प्रभारी, रौनापार और विश्राम गुप्ता को लौहरा चौकी, अतरौलिया से थाना जीयनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें