फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होलिका की जमीन पर बने मकान को ढहाया, फसल कटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर गांव में राजस्व विभाग ने होलिका की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाया। इस दौरान बुलडोजर से मकान को ध्वस्त करते हुए खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी कटवा दिया।
विज्ञापन

मिर्जा जगदीशपुर गांव में होलिका की जमीन पर अशोक पुत्र कन्हैया ने मकान बनवाकर और अवनीश प्रजापति ने गेहूं की बोआई कर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने अधिकारियों से की थी। इस क्रम में शनिवार को राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र सहित रोहित सिंह, चंदन सिंह लेखपाल बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और मकान को गिरवा दिया। साथ ही खाली जमीन में गेहूं की फसल को काटकर गिरवा दिया। टीम ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवजीत विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें