बीसी सखियों ने बुधवार को विशिष्ट कोरसपॉडेन्ट महिला उत्थान समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से सीएम को आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
समिति की अध्यक्ष शिल्पी देवी ने कहा कि बीसी सखियों का मानदेय बढ़ाकर उन्हें स्थायी किया जाय, जिससे कि उनकी आजीविका आसानी से चल सके। इसके अलावा बीसी सखियों को दस लाख का बीमा कवर दिया जाय। आधार कार्ड में सुधार के लिए और नया आधार बनाने की आईडी दी जाय, जिससे कि उनकी आय बढ़ सके। जारी शासनादेशों का जमीन पर शत-प्रतिशत पालन हो कहा कि डिवाइस वापस करके उसी पैसे से सबको लैपटाॅप उपलब्ध कराया जाय। बीते तीन सितंबर को मुख्यमंत्री ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस मौके पर ज्योति सिंह, संजना सिंह, निशा, स्वाति देवी, प्रीशु देवी, रेखा, दुर्गेश पांडेय, शारदा सिंह आदि मौजूद थीं।