फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे की हवा निकाल रही गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी ने विभाग के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे की हवा निकाल दी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। कहीं चार तो कहीं छह घंटे कम बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को 24, टाउन और तहसील मुख्यालय को 22 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटा बिजली देने का निर्देश है, लेकिन जिले में विभाग कहीं भी इस शेड्यूल का पालन नहीं करा पा रहा है। लोगों को चार से छह घंटे तक कम बिजली मिल रही है।
बढ़ते तापमान ने विभाग के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे की हवा निकाल दी है। मोहम्मदपुर और अहरौला उपकेंद्र पर कटौती के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 18 की जगह 12 घंटा बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। यही हाल सगड़ी, बूढ़नपुर के ग्रामीणों क्षेत्रों का भी है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई, लेकिन उमस बरकरार थी।
विज्ञापन

मेंहनगर में दो उपकेंद्र है एक उपकेंद्र से लउदह, अमौड़ा, डीहा, खरगपुर और कृषि फीडर संचालित होता है, जबकि दूसरे उपकेंद्र से तहसील और टाउन को जोड़ा गया है। टाउन में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा बिजली आपूर्ति का निर्देश है लेकिन दोनों उपकेंद्रों से छह घंटा कम बिजली आपूर्ति हो रही है।
बरदह में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति: उप केंद्र बरदह से पांच फीडर निकले हैं। गर्मी में सभी फीडरों के उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दिन में अत्यधिक कटौती होने से किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। बमुश्किल लोगों को 11 से 12 घंटा बिजली मिल पा रही है। उपकेंद्र बरदह के पांच फीडर राजगंज, बडगहन, जीवली, बरदह, बहादुरपुर की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। शिकायत के बाद भी स्थानीय अधिकारी इसका समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। जेई राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि रोस्टिंग ऊपर से निर्धारित की जाती है। यह हमारे अधिकार में नहीं है लेकिन प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं केा शेड्यूल के अनुसार पूरी बिजली मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें