फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नपाध्यक्ष ने सड़क खोदवा कर डलवाई पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कटरा मुहल्ले में तिरमुहानी पर टूटी नाले की पटिया की खबर प्रकाशन के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। रविवार की सुबह पालिकाध्यक्ष सरफराज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी पटिया के स्थान पर सड़क को खोदवाकर पाइप डलवाई और आश्वासन दिया कि दशहरे से पूर्व टूटी सड़क की भी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि कटरा त्रिमुहानी पर सड़क पर ही नाले पर लगाई गई पटिया लगभग एक माह से टूटी हुई थी। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। दशहरे में यहां पर प्रतिमा की स्थापना भी होती है, इसके कारण खतरा और बढ़ गया था। नगरपालिका ने इस स्थान पर पाइप लगाने के लिए पाइप तो महीनों पहले गिरवाई लेकिन वह उसे लगवाना भूल गया था।
रविवार के अंक में अमर उजाला ने ''प्रतिमा स्थल तक जाने वाले सड़के खराब, श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी'' शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। खबर को पालिकाध्यक्ष सरफराज आलम ने खुद संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर सड़क को खोदवाकर इसकी मरम्मत कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि दशहरे से पूर्व ही टूटी सड़क की भी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें