अहरौला। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में नेग के नाम पर जबरन घर में घुसकर आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता अंजुमन पत्नी संदीप ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर को दोपहर में बोलेरो गाड़ी से आधा दर्जन लोग महिला वेश में पहुंचे और खुद को किन्नर बताकर डेढ़ माह की बच्ची को गोद में लेकर नेग की मांग करने लगे।
पहले तो अंजुमन ने 1100 रुपये दिए, लेकिन वे नहीं माने। जब वह घर में रखे बैग से एक अंगूठी निकालने गई, तभी एक कथित हिजड़ा महिला पीछे से आकर पूरा बैग छीनकर फरार हो गई। बैग में दो अंगूठी, सोने की चैन, कान का झाला और सोने का लॉकेट रखा था। इससे पहले पड़ोसी रीता से भी जबरन 1000 लिए गए थे। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना एक दिन पुरानी है और तहरीर आज दी गई है। यदि तत्काल 112 पर सूचना दी जाती तो आरोपी पकड़े जा सकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।