समाजवादी पार्टी की सायकल यात्रा शनिवार को जगह-जगह घूमी। मंत्रियों, विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता को प्रदेश सरकार की योजनाओं सहित पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुर गांव से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।
राज्यमंत्री ने युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य के साथ देवनपुर, नेवादा बैजुवा, कुम्हवट, चौरासी गांव में सायकल चलाई। इस दौरान डा. हरिराम यादव, ओमकार मिश्र, रामपलट यादव, संजय मिश्र, शमीम अहमद, राजेश सोनी, हरगोविंद तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, सीताराम कांदू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा क्षेत्र सदर से परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिवमूरत यादव, ब्लाक प्रमुख विजय यादव, प्रमोद यादव, लालमणि राजभर, अरविंद यादव आदि ने सायकल चलाई। विधानसभा मुबारकपुर से ग्राम विकास विभाग के सलाहकार रामदर्शन यादव ने कादीपुर से सायकल चलाई। यात्रा सरैया, ऊचईया, जिगरसंडी, डीहा, दौलाताबाद तक गई। सठियांव ब्लाक से पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकली सायकल यात्रा में शोभनाथ यादव, शिशुपाल सिंह, आमिर, यशवंत सिंह आदि शामिल हुए।
अहरौला संवाददाता के अनुसार, शाहपुर बाजार से अतरौलिया विधानसभा के विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में सायकल यात्रा निकाली गई। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभय नरायन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में रामदरश यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, रामबुझारत आदि शामिल हुए।
अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में भोरमऊ से साइकल यात्रा निकली, जो भाटिनपारा, सदरुद्दीनपुर, रसूलाबाद, असई होते हुए सिकरौर बाजार पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लालचंद यादव, राम आसरे चौहान, मुनीम शेख, विभूति सरोज, हरिकेश यादव आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद विधानसभा में विधायक आलमबदी, फूलपुर से विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, लालगंज विधानसभा से विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सायकल यात्रा निकाली गई।