फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर छात्रा ने किया ऐसा काम जिसे देख निकल गए परिजनों के आंसू

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार की देर शाम बंद कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर कक्षा दस की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। परिवार के लोग घटना का कारण पारिवारिक कलह बता रहे हैं।
विज्ञापन


मृत शिवानी (15) पुत्री अशोक गुप्ता कक्षा दस में पढ़ रही थी। बताया जाता है कि रविवार की शाम सात बजे शिवानी अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा भीतर से बंद होने की वजह से लोग लाचार दिखे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शिवानी की लाश को कब्जे में ले लिया। पुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के जांच पड़ताल के दौरान शिवानी के रिश्तेदारों से पुलिस को यह पता चला कि किसी बात को लेकर घर में काफी दिनों से तनाव चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह के चलते शिवानी ने आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें