फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ नपा क्षेत्र के बिके सर्वाधिक पर्चे

Mon, 30 Oct 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद चुनाव के नांमाकन के लिए एडीएम प्रशासन कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक दो दिनों में नामांकन तो किसी भी पद के लिए नहीं हुए लेकिन नामांकन पत्रों की जमकर खरीदारी हुई। दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए 114 और सदस्य पद के लिए 416 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नामांकन पत्र नगर पालिका क्षेत्र आजमगढ़ से अध्यक्ष और सभासद पद के लिए बिके।

अगर नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए बिके नामांकन पत्रों की बिक्री पर नजर डालें तो दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 76 और सदस्य पद के लिए 335 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद  के लिए सोमवार को 20 नामांकन पत्र बिके।

रविवार को बिके आठ नामांकन पत्रों को जोड़ दें तो दो दिनों में कुल 28 नामांकन पत्र लोगों ने खरीदा। इसमें कई लोगों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र की खरीदारी की। वहीं मुबारकपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। पहले दिन बिके चार नामांकन पत्रों को जोड़कर कुल बिके नामांकन पत्रों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष पदों की स्थिति देखें तो बिलरियागंज के लिए सोमवार को तीन, महराजगंज में कोई नहीं, अजमतगढ़ में दो, जीयनपुर में कोई नहीं, फूलपुर में सात, माहुल में नौ, निजामाबाद में छह, सरायमीर में दो, बूढ़नपुर में आठ, लालगंज और मेंहनगर में पांच-पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

नगरपालिका आजमगढ़ में सदस्य पद के लिए सोमवार को 86, मुबारकपुर में 55, बिलरियागंज में सात, महराजगंज और अजमतगढ़ में कोई नहीं, जीयनपुर में 26, फूलपुर में 26, माहुल में 29, निजामाबाद में 12, सरायमीर में 23, बूढ़नपुर में 23, लालगंज में 25 और मेंहनगर में 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

जबकि पहले दिन सदस्य पद पर आजमगढ़ नगरपालिका में 13 और मुबारकपुर में सात नामांकन पत्र बिके थे। वहीं नगर पंचायत में बिलरियागंज, सरायमीर, फूलपुर और जीयनपुर में कोई नहीं, महराजगंज में 12, अजमतगढ़ में 15, माहुल में पांच, निजामाबाद में सात, बूढ़नपुर में तीन, लालगंज में पांच और मेंहनगर में 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी।


इस प्रकार अगर दो दिनों में हुई नामांकन पत्रों की बिक्री पर नजर डालें तों नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 114 और सदस्य पद के 416 नामांकन पत्र अब तक बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें