फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कक्ष निरीक्षक हुए कार्यमुक्त

Sat, 21 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट कक्षा का गृह विज्ञान और हाईस्कूल के छात्रों की संगीत की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण करने के दौरान चार केंद्रों पर विषय संबंधी अध्यापिकाएं मिलीं, जिन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन और इंटर की गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। मुख्य विषय न होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर कम भीड़ रही।

 उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रथम सचल दल प्रभारी कृष्णपाल सिंह यादव ने श्रीदुर्गा जी इंटर कालेज चिल्ड्रेन सिटी खलीलाबाद रानी की सराय का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां परीक्षा संबंधी कई कागजात तैयार न मिलने पर उन्होंने केंद्र  व्यवस्थापक को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इसी क्रम में, चतुर्थ सचल दल प्रभारी बीके सिंह ने ग्रामीण बालिका इंटर कालेज रानीपुर रजामों, श्री विज्ञानाबुज इंटर कालेज उबारपुर, जयनाथ इंटर कालेज हरईरामपुर, रामलखन इंटर कालेज हरईरामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में विषय संबंधी अध्यापिकाएं मिली। इस पर बीके सिंह ने सभी अध्यापिकाओं को कार्यमुक्त कर दिया।

दूसरी तरफ, परीक्षा केंद्रों के अंदर चलने वाले गोलमाल की खबरें उजागर होने लगी हैं। केंद्र बने कुछ विद्यालयों पर गुपचुप तरीके से नकल कराने की व्यवस्था कर ली गई है। कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों को एक सूचना जारी की। इसके तहत प्रत्येक छात्र को परीक्षा में सुविधा पाने के लिए 15 सौ से 2000 रुपये का प्रबंध करना है।

तरवां क्षेत्र के बोंगरिया क्षेत्र के कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से लिखित रूप से करने का मन भी बना लिया है लेकिन छात्रों को इस बात का भी डर सता रहा है कि उनकी शिकायत पर यदि कार्रवाई नहीं हुई और उनका नाम उजागर हो गया तो उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें