फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएलएन प्रशिक्षण से मजबूत होगी प्राथमिक शिक्षा की नींव : बीईओ

विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र टीकापुर में निपुण भारत मिशन 2.0 की शुरुआत। संवाद
विज्ञापन
तहबरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र टीकापुर में सोमवार से निपुण भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत प्राथमिक एवं कंपोजिट प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने किया। मंडलाध्यापक नर्वदेश्वर उपाध्याय ने सरस्वती वंदना कराई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का दायरा अब कक्षा 3 से बढ़ाकर कक्षा 5 तक कर दिया गया है। मिशन में भाषा और गणित के साथ अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन को भी शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण के नोडल एआरपी बृजेश राय ने बताया कि इसका उद्देश्य कक्षा 5 तक के बच्चों में पढ़ने-लिखने तथा जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी बुनियादी गणितीय दक्षताओं का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें