फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाजरे की रोटी खाने से परिवार के 5 लोग बीमार

विज्ञापन
कृतमलपुर में बीज के लिए लाई गई बाजरा (बजरी) का आटा बनाकर खाने से अस्तपाल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बरदह। ठेकमा के कृतमलपुर गांव में बीज के लिए लाए गए बाजरे के आटे की रोटी खाने से परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अचेत हालत में पीएचसी ठेकमा लाया गया। डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना सोमवार सुबह की है। परिवार के अन्य सदस्यों बताया कि समिति से बीज के लिए बाजरा लाया गया था। इसी बाजरे के आटे की रोटी बनाई गई। भोजन करने के कुछ घंटे बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पीएचसी ठेकमा के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खाद्य विषाक्तता का मामला प्रकाश में आया है। आशंका है कि बाजरे पर लगे कीटनाशक रसायन के प्रभाव से यह घटना हुई है। गंभीर रूप से बीमार जयराम यादव (70), बेला देवी (65) को आजमगढ़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सुमित्रा देवी (65), सुमन यादव (35) और शिवांगी यादव (20) का उपचार ठेकमा पीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें