फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के सामने लटक रहा था झंडा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में झंडा पोस्ट हटवाते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी हो गई। इसके बाद हर क्षेत्र से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि उतरवाना शुरू कर दिया। देर रात तक यह काम चलता रहा। इसके बावजूद निर्वाचन कार्यालय के सामने एक पार्टी का झंडे लटकता रहा। रविवार को भ्रमण पर निकले डीएम तो उनकी नजर पड़ गई। उन्होंने एसडीएम सदर से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही मजदूरों को बुलवाकर झंडे हटवाए।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही शहर से लेकर गांव तक पोल, पेड़, दीवार आदि जगहों पर लगाए होर्डिंग और बैनर को उतारने का कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत और नगरपालिका क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर को भी हटाने का कार्य नपं और नपा कर्मियों द्वारा किया गया। देर रात तक होर्डिंग और बैनर उतारने का कार्य चलता रहा। इसके बाद भी निर्वाचन कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर पोल के सहारे लगाया गया एक पार्टी का झंडा उतारा नहीं गया था। रविवार को डीएम अमृत त्रिपाठी निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनकी नजर पोल पर लगे झंडे पर पड़ी। झंडे को लटकता देख डीएम भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लगाई और एसडीएम सदर को इसके लिए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद मजदूरों को लगाकर तत्काल झंडे को उतरवाया। साथ ही कहा कि दीवारों पर लगे पोस्टरों को भी तत्काल हटाया जाए। डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन कार्यालय के सामने लगा यह झंडा लापरवाही को प्रदर्शित करता है जिसके लिए एसडीएम सदर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वैसे भी अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे के अंदर इसे हटाना होता है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर होर्डिंग और बैनर को हटाया जाए।
बिंद्राबाजार में भी पुलिस ने हटवाया होर्डिंग व बैनर
बिंद्राबाजार। आचार संहिता लागू होते ही थाना गंभीरपुर में भी पुलिस विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगे हुए बैनर, पोस्टर ,फ्लेक्स, होल्डिंग को हटाने का कार्य शनिवार को किया। बिंद्रा बाजार चौक, मुहम्मदपुर, गंभीरपुर बाजार, गोसाई की बाजार और मुख्य मार्ग से हटकर अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा द्वारा हटाया गया। जिसमें थानाध्यक्ष गंभीरपुर राम प्रसाद बिंद व अन्य उपनिरीक्षकों लाल सिंह ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें