फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं बुझी कूड़े के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नरौली पुल के पास कूड़े के ढेर में लगी आग चौबीस घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी है। आग बुझाने की नपा की सारी कवायद फेल दिख रही है। वहीं आसपास के लोगों का कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रही दुर्गंध और धुएं से बुरा हाल है। नपा प्रशासन तो बुझाने की कवायद में लग गया है लेकिन प्रशासनिक अमले ने अब तक इसकी सुधि नहीं ली है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नपा प्रशासन वर्षो से कूड़े का निस्तारण शहर में ही बंधा किनारे करता चला आ रहा है। वर्तमान में नपा के पास डंपिंग ग्राउंड है जो रानी की सराय ब्लाक के मझगांवा में है। यहां भी अब तक नपा प्रशासन कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है और सिर्फ यहां कूड़ा लाकर डंप करने की ही कवायद होती है। वर्तमान में मझगांवा गांव के लोग नपा प्रशासन को यहां कूड़ा गिराने से रोक दिए है। इसके पीछे कारण कूड़ा किसानों के खेत में जाने के नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके बाद नपा प्रशासन शहर से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर बंधा किनारे ही निस्तारित कर रहा है। यह अलग बात है कि नपा प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं है। शहर के नरौली पुल के पास भी नपा प्रशासन ने पूर्व में काफी मात्रा में कूड़ा फेका था। जिस पर मिट्टी डाल कर वर्तमान में प्राइवेट बस स्टैंड संचालित हो रहा है। कूड़े के इसी ढेर में मंगलवार से आग लगी हुई है और भयंकर धुंआ व दुर्गंध उठ रहा है। 24 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। नपा 500 लीटर पानी के साथ एक कर्मी को आग बुझाने में लगाया है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला आग बुझवाने को लेकर आगे नहीं आया है। जिससे लोग आक्रोशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें