फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Tue, 25 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई, वादाखिलाफी और देश में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जबसे देश में भाजपा की सरकार आई है। दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के वायदे हवा-हवाई साबित हुए हैं। आम आदमी की जरूरत की दाल, प्याज, तेल जैसी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पूंजीपतियों और भाजपा की सांठगांठ से आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है, जिससे महंगाई बढ़ी है। विधायक आलमबदी, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, प्रमुख चंद्रशेखर यादव, डॉ. हरिराम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें