फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरा परिवार

Fri, 07 Aug 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो अाजमगढ़ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक परिवार गुरुवार को सड़क पर  उतर पड़ा। निर्माण कार्य रोकने में असफल होने के बाद परिवार की महिलाओं और  बच्चों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। वहीं विधायक, भारी संख्या में उनके  समर्थक और पुलिस के साथ परिवार वालों की जमकर कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे बाद जबरिया जाम हटवाया गया।
विज्ञापन


नरौली मुहल्ले की चौहान बस्ती में मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ने जमीन खरीदी है। गुरुवार को विधायक जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। एक तरफ बाउंड्रीवाल खड़ी करने के बाद मजदूर दूसरे तरफ दीवार बनाने लगे तो हरेंद्र के परिवार ने आपति्त जताई। विधायक की सूचना पर सीओ सिटी आदि मौके पर पहुंचे। हरेंद्र का आरोप है कि विधायक ने सिर्फ साढ़े सात बिस्वा जमीन का बैनामा कराया है लेकिन वह 11 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
घटना से नाराज महिलाओं और बच्चाें ने आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 

एसडीएम सदर एके सिंह ने बताया कि विधायक ने छह भाईयों में से पांच से जमीन का बैनामा कराया है उतने पर बाउंड्रीवाल करा रहे हैं। जिस भाई ने जमीन नहीं बेची है वह विधायक की जमीन में दस फुट से अधिक कब्जा कर चुका है। वहीं विधायक बृजलाल ने कहा कि जमीन कब्जाने का आरोप गलत है। यह प्रशासनिक कार्रवाई है। इससे उनका लेना देना नहीं है। उनकी जमीन पर कब्जा हुआ है पैमाइश होने के बाद परिवार उनकी जमीन में कब्जा कर रहा है। उनके सूचना पर प्रशासन के लोग पहुंचे। पैमाइश के बाद भी यह लोग कब्जा हटाने को तैयार नहीं हैं। 0
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें