उधमपुर में पकड़े गए आतंकी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि इतनी सुरक्षा के बाद भी सीमा में आतंकी कैसे घुस रहे हैं। हियुवा ने केंद्र सरकार से सीमा पार बनाए गए आतंकी शिविरों को तत्काल नष्ट करने करने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार कांवरियों के साथ चलने वाले डीजे पर रोक लगाकर उनकी निगरानी करा रही है।
इसे हियुवा सहन नहीं करेगा। अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए जवानों को श्रद्ध्ांजलि दी। पुतला दहन के दौरान पल्हनी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चौहान, सत्यप्रकाश प्रजापति, ज्ञानेंद्र चौहान, बाबा भुवनेश्वर दास, सुरेश चौहान, अविनाश सैनी, भोला गुप्ता, विरेंद्र मौर्या, सुधाकर उपाध्याय, विनोद, दुर्गेश चौहान आदि मौजूद रहे।